कोरोना महामारी के बीच लखनऊ के सबसे बड़े हॉस्पिटल केजीएमयू के डॉक्टर को गोली मारकर बदमाशों ने लूट लिया है। घायल डॉ विजय कुमार सिंह को कमर में दो गोली मारी गई है। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजधानी लखनऊ में लॉकडाउन के दौरान एक डॉक्टर को सरेशाम गोली मारकर लूट की घटना ने योगी सरकार और यूपी पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्योंकि जिस जगह डॉक्टर को गोली मारी गई है वो लखनऊ के वीआईपी इलाकों में आता है। ऐसे में जब राजधानी के वीआईपी इलाके का ये हाल है तो फिर यूपी के अन्य क्षेत्रों का हाल समझा जा सकता है।
डॉक्टर विपरीत परिस्थितियों में कोरोना पीड़ितों का इलाज कर रहे हैं। जो कोरोना से लड़ाई लड़ रहे हैं उन्हीं डॉक्टरों की जान महफूज़ नहीं है। बदमाशों ने डॉक्टर विजय कुमार को गोली मारने के बाद उनकी कार और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए।