
उत्तर प्रदेश में साल 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी सी वोटर द्वारा किए गए एक सर्वे ने सियासी गलियारों में हंगामा मचा दिया है।
यह सर्वे उत्तर प्रदेश की जनता की राय जानने के लिए किया गया था। जिससे यह पता लगाया जा सके कि राज्य की जनता साल 2022 में किसकी सरकार बनते हुए देखना चाहती है।
इस सर्वे में सामने आया है कि भारतीय जनता पार्टी को साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 100 से ज्यादा सीटों का नुकसान हो सकता है।
हालांकि इसमें यह भी बताया गया है कि राज्य में एक बार फिर से भाजपा सत्ता हासिल करने में कामयाब हो सकती है।
सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा को 403 विधानसभा सीटों में से इस बार सिर्फ 217 सीटों पर जीत मिलती दिखाई गई है।
यानी कि भाजपा को साल 2017 के विधानसभा चुनाव से मुकाबले इस बार 108 सीटों का नुकसान हो सकता है।
वहीं समाजवादी पार्टी को इस बार के विधानसभा चुनाव में पहले के मुकाबले ज्यादा सीटें मिलती दिखाई जा रही है।
सर्वे के मुताबिक, समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनाव में 156 सीटें मिल सकती हैं। यानी की समाजवादी पार्टी को भाजपा के नुकसान से फायदा हो सकता है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा कि साल 2017 के मुकाबले इस बार कम सीटें मिलने पर पूर्व आईएएस अफसर सूर्य प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुटकी ली है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “उठिए महाराज, कुछ नफरती बयान दीजिए, लोगों को भड़काइए..बहुत मेहनत करनी है। कहीं कल से सर्वे में 10 सीटें और ना कम हो जाएँ।”
उठिए महाराज, कुछ नफरती बयान दीजिए, लोगों को भड़काइए..बहुत मेहनत करनी है।
कहीं कल से सर्वे में 10 सीटें और ना कम हो जाएँ। 😂
— Surya Pratap Singh IAS Rtd. (@suryapsingh_IAS) November 13, 2021
गौरतलब है कि जब साल 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हुए थे। तो योगी आदित्यनाथ भाजपा के फायर ब्रांड नेता इस दौरान उन्होंने देश के मुसलमानों को लेकर कई आपत्तिजनक बयान दिए थे।
जिसके बाद योगी आदित्यनाथ को भाजपा द्वारा यूपी का मुख्यमंत्री बनाया गया था।