lucknow advocates
Lucknow Advocates

उत्तर प्रदेश में गुंडाराज किस तरह चरम पर है, ये किसी से छुपा नहीं है। अपराधियों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं, गुंडों के हौसले बुलंद है। यूपी का सबसे सुरक्षित जिला प्रदेश की राजधानी मानी जाती है क्योंकि यहां अपराधियों को सीधा ठोकने वाले योगी आदित्यनाथ का निवास स्थल है।

जिले में अगर सबसे महफूज जगह किसी को मानी जाती है तो वो कोर्ट कचहरी, लेकिन बदमाशों की हिम्मत देखिये दिन दहाड़े लखनऊ की वजीरगंज कोर्ट में बमबारी पूरे लखनऊ शहर को दहला दिया।

चश्मदीदों का कहना है कि तीन बम धमाके कोर्ट परिसर के अंदर हुए। धमाके से तीन वकील बुरी तरह से घायल हो गए है। वारदात के बाद पूरे कोर्ट परिसर में भगदड़ सी मच गई। अफरातफरी का आलम था। लोगों को समझ नहीं आ रहा था। सिर्फ चीख और हल्ला गुल्ला सुनायी दे रहा था।

बताया जा रहा है कि एक शिकायत को लेकर दो वकीलों के ग्रुप में विवाद था। ये विवाद कचहरी में होने वाले चुनाव के कारण हुआ है। हमलावरों के निशाने पर लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री वकील संजीव लोधी थे। हालांकि उऩ्हे मामूली चोट आई है। उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से धमकियां मिल रही थीं।

इस हमले के बाद वकीलों ने प्रदर्शन किया और सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की। संजीव लोधी ने इस दौरान सुधीर यादव, अन्नू यादव समेत कई अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया। चश्मीदीदों ने बताया कि अपराध दो की संख्या में थे। और दोनों हाथों में तमंचा लहराते हुए भागे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here