पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसी साल राज्य में हुए विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अपने राजनीतिक दल का विस्तार अन्य राज्यों में भी कर रही है। जिसके चलते ममता बनर्जी कई राज्यों के दौरे कर चुकी है।

अगले साल देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के दौरे पर पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राज्य के मुद्दों को लेकर मैंने पीएम मोदी से मुलाकात की। पश्चिम बंगाल में कई बार तूफान आए हैं।

कई बार प्राकृतिक आपदाएं आ चुकी है। जब केंद्र सरकार से राज्य को पैसा नहीं मिलेगा। तो राज्य कैसे चल पाएगा? इसके अलावा उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के मुद्दे पर बातचीत की है।

उनका कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच भले ही राजनीतिक मतभेद हो। लेकिन इसका असर राज्य के विकास पर नहीं पड़ना चाहिए।

राजनीतिक विरोध अपनी जगह है लेकिन हमें मिलजुल कर राज्य के विकास पर सोचना होगा।

इसके साथ ही अगले साल उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अखिलेश यादव की मदद करने को हम तैयार हैं। अगर वह हमारी मदद चाहे तो। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की हार हो, हम भी यही चाहते हैं।

हाल ही में कांग्रेस के कई नेता तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस वक्त ममता बनर्जी की पार्टी त्रिपुरा और गोवा में अपनी पार्टी के विस्तार पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है। इन दोनों राज्यों में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

आपको बता दें कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक मजबूत पहरे के तौर पर देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here