कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में लगातार महापंचायतों का आयोजन कर रही है। इन महापंचायतों में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी हिस्सा ले रही हैं।

इसी कड़ी में उन्होंने मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “मोदी सरकार LIC के अलावा कई तक कंपनियां पहुंच रही हैं, गोवर्धन पर्वत को संभाल कर रखिए कल का कुछ नहीं पता इसे भी बेचने की कोशिश न करें।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोप केंद्र ने खरबपति मित्रों को लाखों-करोड़ कर्जा माफ किया है। किसानों का एक भी कर्जा माफ नहीं किया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि फसल बीमा के नाम पर किसानों से खरबपति मित्रों ने 26 हजार करोड़ रुपये कमाए हैं। किसान का अपमान किया जा रहा है। किसान कानून को अरबपतियों के लिए बनाया गया।

वहीं भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में उन्होंने कहा कि इस सरकार का अहंकार भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज बीजेपी सरकार ने भी किसानों के लिए अहंकार पाल लिया है। लेकिन ये मथुरा की घरती है, यहां अहंकार टूटते हैं।

उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर जिन्होंने अपने बेटों को शहीद होने के लिए भेजा है। 90 दिनों से किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। 215 किसान शहीद हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली काटी, पानी बंद किया, उन्हें प्रताड़ित किया। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई। दुनिया के हर कोने तक पहुंचने वाले पीएम किसानों से दिल्ली में नहीं मिल पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here