हाल ही में समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी ने परिवारवाद के नाम पर भाजपा पर निशाना साधा है।

मयंक जोशी ने कहा है कि राजनाथ के बेटे को टिकट और रीता के बेटे को नहीं। छलावा है भाजपा के परिवारवाद का पैमाना।

उन्होंने भाजपा से यह भी सवाल किया है कि आखिर किस आधार पर राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को टिकट दे दिया जाता है?

यूपी चुनाव के चौथे चरण के एक दिन पहले मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की गई थी।

बता दें कि यूपी चुनाव से पहले टिकट बटवारे के समय लखनऊ कैंट सीट से रीता जोशी ने अपने बेटे मयंक जोशी के टिकट के लिए अपनी सांसदी सीट त्यागने तक की बात कही थी।

उसके बाद भी मयंक जोशी को टिकट नहीं दिया गया। जबकि केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को नोएडा से उम्मीदवार बनाया गया।

तब से मयंक जोशी ने भाजपा से दूरी बनाते हुए समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। अब आधिकारिक रूप से समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here