दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के चलते मोदी सरकार के प्रति आम जनता की नाराजगी अब खुलकर दिखनी शुरू हो गई है।

पंजाब और हरियाणा के साथ-साथ अब उत्तर प्रदेश में भी लोगों द्वारा भाजपा का जमकर विरोध किया जा रहा है। आलम यहां तक पहुंच गया है कि गांव में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को एंट्री भी नहीं दी जा रही।

ट्विटर पर भारत समाचार न्यूज़ चैनल के आधिकारिक अकाउंट पर एक वीडियो को शेयर किया गया है। जोकि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के भैंसाखुर गाँव का बताया जाता है।

जिसे शेयर करते हुए भारत समाचार ने लिखा है कि गांव से भगाए जा रहे हैं भाजपा नेता, किसान का कहना- यहां आ गए, तीन महीने से उनकी सुध नहीं ली, जो धरने पर है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को गांव से भगाते हुए किसानों और गांव वालों ने पार्टी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता अपनी गाड़ियों से बुलंदशहर के गांव भैंसापुर पहुंचे थे। जहां गाड़ियों से उतर रहे भाजपा नेताओं को ही गांव वालों ने घेर लिया और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।

इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की। गांव के किसानों ने भाजपा नेताओं को घेरते हुए कहा कि वह यहां क्या करने के लिए आए हैं।

गाँव वालों ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर ढाई महीने से हमारे देश के किसानों भूखे प्यासे बैठे हैं। उनके पास जाने के लिए किसी भाजपा नेता को फुर्सत नहीं है।

गांव वालों और किसानों का विरोध देखकर उल्टे पांव भाजपा नेता अपनी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गए। इसके साथ ही गांव वालों ने भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here