गुजरात में कांग्रेस की 58 साल बाद बैठक हुई है। जिसमें कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता शामिल रहें। इस मौके पर कांग्रेस की नई महासचिव प्रियंका गांधी ने अपना पहला भाषण दिया।

प्रियंका ने ये भी कहा कि वो पहली बार गुजरात आई है। साथ ही ये भी कहा कि हम चाहते है बदलाव की शुरुआत गुजरात से ही हो क्योंकि यही महात्मा गांधी ने आपसी सद्भाव की नीव रखी थी।

प्रियंका ने कहा कि पहले मैंने सोचा था कि मुझे भाषण नहीं देना होगा मगर यहां आए कई लोगों को देखकर लगा की मुझे कुछ कहना चाहिए। इसके बाद उन्होंने मोदी सरकार पर एक बाद एक हमले शुरू कर दिए। कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर रोजगार से लेकर महिला सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर जनता से सवाल करने को कहा।

शहीद के घर पहुंची प्रियंका गांधी, बोलीं- हम आपके साथ हैं और हमेशा आपका ख़्याल रखेंगे

उन्होंने कहा आप लोग सही सवाल करें। सही मुद्दे उठाएं, ये देश आप का है। ये किसान का देश है, युवाओं का देश है। इस देश की हिफ़ाजत आप लोग ही कर सकते हैं। हमारी संस्थाएं मिटाई जा रही हैं, आप के लिए हमारे लिए ओर देश के लोगों के यही बड़ी बात है।

वोट की शक्ति का एहसास कराते हुए प्रियंका ने कहा कि आप का वोट एक हथियार है, ऐसा हथियार है जो आपको मज़बूत करेगा। आप के लिए क्या अहम मुद्दे हैं। रोजगार, महिला, किसान के लिए क्या किया जाए, यही मुद्दे हैं और यही उठने चाहिए। फ़िजूल के मुद्दे नहीं उठाने चाहिए।

साक्षी महाराज की BJP को धमकी, कहा- अगर मेरा टिकट कटा तो ये पार्टी के लिए अच्छा नहीं होगा

इसके बाद प्रियंका ने भी मोदी सरकार के 15 लाख रुपये देने वाले जुमले पर तंज कसते हुए कहा कि इस चुनाव में आपके सामने कई मुद्दे उठाए जाएंगे लेकिन आपकी जागरूकता ही इस देश की भक्ति है। मोदी सरकार की तरफ से दो करोड़ रोज़गार का वचन दिया गया था, उसका क्या हुआ। 15 लाख जो खाते में आने वाले थे वो कहां गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here