उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन होने के बाद, अब भाजपा नेताओं की जुबान ज़हर उगलने लगी है। चंदौली से बीजेपी विधायक साधना सिंह ने एक जनसभा में बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए अभद्र टिपण्णी की है। साधना ने मायावती को किन्नर से भी बदतर बताया है।

विधायक जोकि खुद महिला हैं उन्होंने कहा, ‘मायावती न तो नर लगती है और न ही नारी, बल्कि वो किन्नर लगती है।”

विधायक साधना ने मायावती को किन्नर इसीलिए बताया क्योंकि उन्होंने चुनाव जीतने के लिए सपा से हाथ मिला लिया है। साफ है कि यूपी में सपा-बसपा का मजबूत गठबंधन देखकर बीजेपी को पूरी रणनीति बदलनी पड़ी है, जिससे उनके नेताओं में बौखलाहट दिखाई दे रही है।

1993 में मुलायम-कांशीराम ने बीजेपी को रोका था, अब 2019 में अखिलेश और मायावती बीजेपी को खत्म कर देंगे: सुनील सिंह यादव

साधना सिंह चंदौली जिले के मुगलसराय से विधायक है। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और भाजपा के प्रदेश महामंत्री और नोयडा के विधायक पंकज सिंह भी मंच पर मौजूद थे। पंकज सिंह ने साधना सिंह का खंडन नहीं किया!

दरअसल, बसपा और सपा ने यूपी में 80 सीटों में से 76 लोकसभा सीटों पर गठबंधन करते हुए बीजेपी को कड़ी टक्कर देने की बात कही है। मायावती ने सपा से गठबंधन करते हुए लखनऊ में कहा था कि, 1993 में मुलायम सिंह यादव और कांशीराम ने एक साथ चुनाव लड़ा था। लेकिन सभी को पता है कि नतीजा क्या हुआ।

नमाज प्रतिबंध पर बोलीं मायावती- 5 राज्यों में हार के बाद BJP बौखला गई है इसलिए वो ‘हिंदू-मुस्लिम’ कर रही है

कुछ गंभीर मुद्दों की वजह से वह गठबंधन चल नहीं सका। लेकिन अब हम साथ आए हैं। गेस्ट हाउस कांड को याद करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा था कि, मैं देश हित और जन हित को गेस्ट हाउस कांड से ऊपर रखती हूँ। 1993 में मिली जीत को याद करते हुए मायावती बोली थीं, “हम इतिहास दोहराएंगे।

यह आंबेडकर और लोहिया को मानने वालों का गठबंधन है। यह जातिवादी और साम्प्रदायिक बीजेपी के लिए चुनौती है। मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि, हम बीती बातें भुलाकर साथ आए हैं। सपा-बसपा के गठबंधन ने जनता को नै उम्मीद दी है। हम पिछड़ो और अल्पसंख्यकों की ताकत बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here