कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि इन्होने पूर्व BJP चीफ का जमीन हड़प लिया है। कांग्रेस ने इससे पहले भी इस संबंध में अनियमितताओं का आरोप लगाया था जिसका भाजपा ने खंडन किया।

प्रधानमंत्री पर एक मृत व्यक्ति का भूखंड ‘चुराने’ का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर में उन्हें आवंटित भूखंड के बारे में चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दावा किया कि मोदी से पूछा जाना चाहिए कि उनका भूखंड कौन सा है क्योंकि 2002 में पहले हलफनामे में उन्होंने (मोदी) कहा कि भूखंड संख्या 411 उनका है, फिर अगले हलफनामे में कहा कि 401/ए उनका है और इसमें भूखंड संख्या 411 का कोई जिक्र नहीं था। कांग्रेस ने इससे पहले भी इस संबंध में अनियमितताओं का आरोप लगाया था जिसका भाजपा ने खंडन किया था।

देश में कंप्यूटर क्रांति लाने वाले राजीव गांधी की आलोचना ‘पकौड़ा क्रांति’ लाने वाले मोदी कर रहे हैंः कांग्रेस

इन आरोपों पर भाजपा ने अपने जवाब में कहा की भूखंड मिला दिये गये हैं। उन्होंने सवाल किया चार भूखंडों को आपस में मिला दिया गया है। ये आवंटित भूखंड हैं जिन्हें गुजरात सरकार ने अपने विधायकों, सांसदों और अपनी पसंद के लोगों को दिये हैं।

अब मोदीजी ने भी अपने हलफनामे में लिखा है कि ये भूखंड मिला दिये गये हैं। अप्रैल के महीने में भी कांग्रेस ने इस मामले को खूब जोर से उठाया था। इसके जवाब में भी भाजपा ने कहा था की चार अलग-अलग लोगों द्वारा खरीदे गये चार भूखंडों को 25 अप्रैल 2008 में मिलाकर एक कर दिया गया।

गांजे की बिक्री पर रोक लगाए चुनाव आयोग, नशे की हालत में भाषण दे रहे हैं मोदी- संजय सिंह

उन्होंने कहा कि आपस में मिलाकर तैयार भूखंड की संख्या अलग-अलग भूखंडों की संख्या से भिन्न है। खेड़ा ने आरोप लगाया हैरान करने वाली बात यह है कि जिस व्यक्ति का भूखंड प्रधानमंत्री के भूखंड से मिलाया गया वह पूर्व भाजपा अध्यक्ष जन कृष्णामूर्ति हैं।

उनका निधन सितंबर 2007 में हो चुका है। इसके केवल सात महीने बाद ही उनके भूखंड को मोदी के भूखंड के साथ मिला दिया गया। इस जवाब को को सुन कर कोई कैसे विश्वास करेगा की कोई मरा हुआ व्यक्ति कैसे अपनी मंजूरी दे दिया। कांग्रेस ने इस मामले को देखते हुए कहा की इसीलिए हम कहते है “चौकीदार चोर है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here