मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इसे ‘वचनपत्र’ नाम दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र को वचन पत्र का नाम देते हुए इसमें किसानों का कर्ज 10 दिन के अंदर माफ, बिजली बिल आधा करना, मेड इन मध्य प्रदेश समेत 973 घोषणाएं शामिल की है।

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की जनता में भरोसा पैदा करने के लिए पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को प्रचार के लिए बुलाया।

जहां उन्होंने पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि हमने जैसे पंजाब में किसानों के 2 लाख तक के कर्ज माफ करें है, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भी हम किसानों का कर्ज माफ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

किसानों के लिए कांग्रेस के वचन पत्र में क्या?

कांग्रेस के वचनपत्र में सबसे खास 81 लाख किसानों का 75 हजार 800 करोड़ कर्ज़ माफ करने का वादा है। साथ ही किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज आपराधिक प्रकरण भी वापस लिए जाएंगे।

मध्यप्रदेश में ना ‘मोदी लहर’ ना ‘मामा लहर’ ! भाजपा ने 39 टिकट बेटे-बहू और रिश्तेदारों को थमाए

वचन पत्र में यूपीए सरकार के समय में बनाए गए स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसा लागू करने का वादा भी किया गया है।सिंचाई के लिए बिजली की दरों को आधा करने और नई फसल बीमा योजना लागू करने का वादा भी पार्टी ने किया है।

वचन पत्र में कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा के साथ किसान क्रेडिट की लिमिट बढ़ा दी जाएगी।

साथ ही, किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज आपराधिक प्रकरण भी वापस लिए जाएंगे। नई फसल आने से पहले फसल क्लेम का वितरण कराएंगे।

CM शिवराज की पत्नी का विरोध, मतदाता बोले- इस बार सिर्फ ‘कांग्रेस’ को ही वोट देंगे

वही मंदसौर गोलीकांड की फिर से न्यायिक जांच हाई कोर्ट के न्यायाधीश से कराने के लिए मुख्य न्यायधीश से अनुरोध करवाने की बात कही गई है।

अगर कांग्रेस अपने इन वादों को पूरा करने में सफल रहती है तो प्रदेश के किसानों के लिए ये बड़ी बात होगी क्योंकि महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश में किसानों की समस्या सबसे ज्यादा है और यहां किसान आत्महत्या भी ज्यादा कर रहा है।

क्योंकि उसे उसकी फसल का ठीक दाम नहीं मिलता है और कर्ज पर कर्ज चढ़ता चला जाता है जो सबसे बड़ी वजह है किसानों की वो उनपर आने बिना वजह के कर्ज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here