
कर्नाटक उपचुनाव में बीजेपी सिर्फ एक सीट जीत पाई है। वहीं जेडीएस और कांग्रेस ने चार सीटों पर अपना कब्ज़ा कर लिया है।
यह परिणाम हाल ही में होने वाले विधानसभा चुनाव पर असर डाल सकता है।
कर्नाटक में मिली जीत पर कांग्रेस सांसद सचिन पायलट ने सोशल मीडिया पर लिखा- कर्नाटक में 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में 4 सीटें जीतकर कांग्रेस गठबंधन ने बीजेपी को करारी मात दी है।
BJP की हर छोटी जीत पर खुश होने वाला मीडिया कर्नाटक उपचुनाव में गठबंधन की जीत पर मायूस क्यों है?
कांग्रेस गठबंधन को जीत दिलाकर जनता ने यह बता दिया कि बीजेपी की झूठ की चाय अब नहीं बिकेगी। विजयी उम्मीदवारों को ढेर सारी शुभकामनाएं। जनता सब कुछ जान चुकी, जुमलेबाजों को पहचान चुकी।
कर्नाटक में 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में 4 सीटें जीतकर कांग्रेस गठबंधन ने बीजेपी को करारी मात दी है। कांग्रेस गठबंधन को जीत दिलाकर जनता ने यह बता दिया कि बीजेपी की झूठ की चाय अब नहीं बिकेगी। विजयी उम्मीदवारों को ढेर सारी शुभकामनाएं।
जनता सब कुछ जान चुकी,
जुमलेबाजों को पहचान चुकी।— Sachin Pilot (@SachinPilot) November 6, 2018
बता दें कि कर्नाटक उपचुनावों में पांचों सीटों पर नतीजे आ गए हैं। पांच सीटों में से 4 सीट पर कांग्रेस-जेडीएस गंठबंधन ने जीत हासिल की है। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने बेल्लारी, मंड्या, रामनगर और जमखंडी सीट पर जीत दर्ज की है।
कर्नाटक में BJP की बुरी हार, प्रकाश राज बोले- BY-Election के बाद अब 2019 में ‘BYE BYE BJP’
जबकि भाजपा ने शिवमोगा लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। कांग्रेस के वीएस उग्रप्पा ने बेल्लारी लोकसभा सीट पर 243161 वोटों से जीत दर्ज की है।