
सीबीआई के आपस की लड़ाई में अब भगौड़े विजय माल्या को फायदा हुआ है। यूके की अदालत ने शराब कारोबारी और भारतीय बैंकों को हजारों करोड़ का चूना लगाने वाले माल्या का यूके में चल रहा केस ख़ारिज कर दिया गया है।
कोर्ट का कहना है कि भारत ने माल्या के खिलाफ एक भी मजबूत दस्तावेज पेश नहीं किये हैं और जो किये हैं वो सिर्फ एक कागज का टुकड़ा है।
दरअसल भारत से लंदन भागे माल्या को सरकार वापस लाने की कोशिश कर रही थी। इसी मामले पर सीबीआई ने यूके की कोर्ट में माल्या को वापस लाने भारत भेजने की अपील की थी।
5000 करोड़ लेकर देश से भागा नितिन संदेसरा, रवीश बोले- मोदीजी, सारे भगौड़े ‘गुजरात’ से क्यों?
जिसमें कोर्ट ने कहा कि भारतीय वकीलों ने बातें कोर्ट में कहीं है वो सिर्फ और सिर्फ एक कहानी है भारत द्वारा पेश किये दस्तावेज तो इस लायक भी नहीं है कि हम उनपर लिखित फैसला दे सके।
गौरतलब हो कि पिछले दिनों इस बात का खुलासा हुआ था कि विजय माल्या को गिरफ्तार ना करने के लिए सीबीआई ने लिखित में आदेश दिया था। इस मामले में वित्त मंत्री अरुण जेटली से लेकर प्रमुख जांच एजेंसी (सीबीआई) भी संदेह के घेरे में है।
खुलासा : माल्या को भगाने में PM मोदी का हाथ! CBI ने लिखित में कहा था- माल्या को गिरफ्तार ना करें
खुद माल्या ने लंदन में कोर्ट के बाहर माल्या ने कहा था कि वो भारत छोड़ने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिले थे और अपने जाने के बारे में उन्हें सूचित भी किया था। इसके बाद से वित्त मंत्री पर कई सवाल उठे हैं।
पूछा जा रहा है कि वित्त मंत्री ने इस बात की सूचना जांच एजेंसी को क्यों नहीं दी। इसके अलावा कई चौंकाने वाले खुलासे भी सामने आए हैं।
Another 'cheat' gets away, big loss of face for India. UK court rejects CBI case, blames 'shoddy' paperwork. CBI war begins to cost NDA.
India's loss is Mallya's gain?@DanishKhan80 with details | #CBIEmbarrassesNDA pic.twitter.com/QQ4teJcS9i— TIMES NOW (@TimesNow) November 6, 2018