भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में हिंदुयों के पलायन का मुद्दा उठाकर सरकार हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करती है। अब यूपी के मेरठ से भाजपा के ही एक नेता ने पलायन करने की बात कही है।

भाजपा बूथ अध्यक्ष ने अपने घर के बाहर पलायन का बोर्ड लगा दिया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इन तस्वीरों में भाजपा नेता अपने परिवार के साथ खड़े हुए हैं। भाजपा नेता के घर के बाहर लगाए गए इस पोस्टर पर लिखा हुआ है कि एक गरीब पीड़ित का मेरठ से पलायन।

इस मामले में पत्रकार सचिन गुप्ता ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि “UP के मेरठ में भाजपा बूथ अध्यक्ष सौमित्र शर्मा का बेटा विशाल 20 सितंबर 2019 से लापता है। पुलिस उसे नहीं खोज पाई। भाजपा नेताओं ने भी कोई मदद नहीं की। इससे त्रस्त होकर सौमित्र ने आज घर के बाहर पलायन का बोर्ड लगा दिया।”

दरअसल मामला कुछ यूं है कि बीते 16 महीने से भाजपा के बूथ अध्यक्ष सौमित्र शर्मा का बेटा गायब है। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बावजूद इसके लड़के को ढूंढने के लिए कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है।

भाजपा नेता का कहना है कि इस मामले में उन्होंने थाना पुलिस, एसपी सिटी और एसएसपी तक से शिकायत की। उन्हें जिन लोगों पर शक है पुलिस उनका बचाव कर रही है। भाजपा के नेता तक उनकी मदद करने के लिए तैयार नहीं है।

भाजपा के बूथ अध्यक्ष सौमित्र शर्मा ने इस बात का शक जताया है कि उनके बेटे के साथ कुछ अनहोनी हुई है। लेकिन पुलिस ने इस मामले में किसी से भी पूछताछ नहीं की है

इससे आहत होकर वह मेरठ से पलायन करना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने अपने घर के बाहर पलायन का बोर्ड लगा दिया है। जिसके बाद भाजपा में हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here