साल 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अभी से सियासी जमीन तैयार करनी शुरू कर दी है।

माना जा रहा है कि इस बार के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी और प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के अलावा छोटी और क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां भी काफी सक्रिय होने वाली है।

इस कड़ी में कल आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर बुलंदशहर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पार्टी के अलीगढ़ मंडल के प्रभारी पूर्व मंत्री धर्मेंद्र कुमार गौतम के निधन के बाद उनके परिवार से मुलाकात की है।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी के नेता को खोने पर दुख जाहिर किया। इसके अलावा उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि बुलंदशहर मेरी कर्म भूमि है। जब मैं अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए यहां आया था। तो लोगों ने मुझ पर भरोसा जताया था। यहां के लोगों ने मुझे पूरा समर्थन भी दिया था।

बुलंदशहर को मैं अपने घर की तरह देखता हूं और मैं अपने घर को मजबूत बनाना चाहता हूं।

हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग है कि मुझे बुलंदशहर से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए। अगर हमारी पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं। तो मैं यहां से विधानसभा चुनाव जरूर लडूंगा।

आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर का कहना है कि उत्तर प्रदेश अपराध की राजधानी बन गया है यहां पर आम जनता बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हम भाजपा के गुंडों वाली सरकार को हटाने की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अगर भाजपा की लोकतंत्र विरोधी और संविधान विरोधी सरकार को हटाने के लिए हमें कोई गठबंधन करना पड़ा। तो हम इसके लिए तैयार हैं।

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने भाजपा को किसान विरोधी, गरीब विरोधी और महिला विरोधी सरकार बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here