बुधवार को समाजवादी पार्टी की नेत्री डिंपल यादव ने कन्नौज के छिबरामउ में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद रहे।

रैली को संबोधित करते हुए डिंपल यादव ने पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार की योजनाओं को जनता को बताया। साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि, “जो शिक्षा चाहते हैं, जो नौकरी चाहते हैं उस भारत माँ के विकास को मोदी सरकार ने रोक दिया है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “डबल इंजन वाली सरकार फेल हो चुकी है, जीएसटी पर फेल हो चुकी है। इस चुनाव में आप सबसे चूक हुई तो देश पिछड जाएगा।” इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, “यह परिवर्तन करने वाला गठबंधन है। यह नया गठबंधन नया प्रधानमंत्री देगा और उसी से विकास होगा।

उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, “अच्छे दिन की चोरी हो गई। सीमा पर सैनिकों की शहादत पर भाजपा राजनीति कर रही है। हमारी सरकार बनी तो शहीदों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, “सपा सरकार के बाद बाबा जी मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) बने तो हमारे आवास को गंगाजल से धुलवाया। ऐसा किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किया होगा, भाजपा जातियों में झगड़ा करवा कर राज करना चाहती है। हमारा लक्ष्य सभी को आबादी के हिसाब से सम्मान मिलना चाहिए, हम झगड़ा नहीं कर सकते।”

डिंपल यादव ने कन्नौजवासियों से अपील की कि, मुझे यकीन है कि आप लोगों को आपस में लड़ाने वाली सरकार को नकारने का काम करेंगे। डिंपल यादव 2012 से कन्नौज की सांसद हैं। वो 2014 में मोदी लहर के बावजूद कन्नौज सीट जीतने में कामयाब रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here