उत्तर प्रदेश में एक तरफ भाजपा सरकार अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के बाद रामराज स्थापित करने की बात कर रही है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में अपराध का स्तर आसमान छू रहा है।
बीते कुछ वक्त से लगातार योगी सरकार पर कानून व्यवस्था के गिर रहे ग्राफ को लेकर उंगलियां उठ रही हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से 8 वर्ष की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की खबर सामने आई है।
खबर के मुताबिक, 8 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर हत्यारों ने उसे गन्ने के खेत में फेंक दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक बच्ची का पिता रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बेटी को घर के अन्य परिजनों के पास छोड़कर अपने ससुराल गया था। लेकिन जब वह घर वापस आया तो बच्ची घर पर नहीं थी। उसे पता चला कि पड़ोसी युवक उसकी बेटी को जामुन खिलाने के बहाने खेत पर ले गया।
जिसके बाद बच्ची घर वापस नहीं आई। शिकायत दर्ज करवाने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ में सामने आया कि मासूम बच्ची का शव गांव के ही निकट गन्ने के खेत में फेंका गया था।
बीजेपी शासित प्रदेश के बुलंदशहर में 8 साल की बच्ची के साथ हुए इस जघन्य अपराध पर प्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर पर एक वीडियो ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि यूपी में रामराज नहीं बल्कि जंगलराज चल रहा है।
वहीँ एक पूर्व आईएएस अधिकारी ने भी इस मामले में योगी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है कि “हे राम! उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में 8 वर्षीय बेटी की रेप के बाद हत्या कर दी गयी। ख़ुशी में लाखों दीये जल रहे हैं, एक दीया इस बेटी के नाम भी जला देना जो जंगलराज के भेंट चढ़ गयी। मानवता ने फिर खुद को शर्मसार किया।”
हे राम! उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में में 8 वर्षीय बेटी की रेप के बाद हत्या कर दी गयी। ख़ुशी में लाखों दीये जल रहे हैं, एक दीया इस बेटी के नाम भी जला देना जो जंगलराज के भेंट चढ़ गयी। मानवता ने फिर खुद को शर्मसार किया। pic.twitter.com/8LdvXanA9A
— Surya Pratap Singh IAS Rtd. (@suryapsingh_IAS) August 4, 2020