भारत की राजनीति में उत्तर प्रदेश का काफी ज्यादा महत्व रहता है। उत्तर प्रदेश इकलौता ऐसा राज्य है। जिसकी विधानसभा सीटें सबसे ज्यादा है।

अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन उससे पहले राज्य में हुए पंचायत चुनावों में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

खासतौर पर भाजपा का गढ़ माने जाने वाले अयोध्या मथुरा और काशी के साथ-साथ गोरखपुर में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।

इसके अलावा लखनऊ में भी भाजपा सिर्फ तीन ही सीटें जीत पाने में कामयाब हुई है। इस पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपना दबदबा बना लिया है।

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। इस मामले में वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी ने योगी सरकार पर चुटकी ली है।

उन्होंने भाजपा की हार की खबर को शेयर करते हुए लिखा है कि “अब भी कहेंगे कि मुसलमानों ने हरवा दिया?”

आपको जानकर हैरानी होगी कि अयोध्या में भाजपा सिर्फ 6 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई है। जबकि समाजवादी पार्टी ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की है। अयोध्या जिले में जिला पंचायत की 40 सीटों पर चुनाव हुआ था।

वहीं मथुरा में जिला पंचायत की कुल 35 सीटें हैं। जिसमें से बसपा ने 13 सीटों पर बाजी मारी और भाजपा ने सिर्फ 8 पर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी भाजपा की किरकिरी हुई है। यहाँ से यहां से समाजवादी पार्टी ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीँ भाजपा को सिर्फ 8 सीटें ही मिली है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले गोरखपुर में भी भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर हुई है। दोनों राजनीतिक दलों को गोरखपुर में 19-19 सीटों पर जीत मिली है।

हैरानीजनक बात यह है कि लखनऊ की कुल 25 सीटों में से भाजपा सिर्फ 3 सीटों पर ही जीतने में कामयाब हो पाई है। जबकि सपा के पाले में 8 और बसपा को 5 सीटों पर जीत मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here