बीजेपी समेत प्रधानमंत्री मोदी हर भाषण में गांधी-नेहरु परिवार की आलोचना करते रहते हैं। अब इन आलोचनाओं का पलटवार करते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने BJP नेताओं को नसीहत दी है।
प्रियंका ने कहा कि अगर आप राष्ट्रवादी है तो अपने विपक्ष के नेता का आदर करिए क्योंकि वो भी शहीद है।
दरअसल दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुटी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा आज यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के समर्थन में फतेहपुर सीकरी पहुंची हुई थी। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा वाले नकली राष्ट्रवादी हैं।
मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ पर प्रियंका गांधी का तंज- गरीबों के नहीं अमीरों के होते है ‘चौकीदार’
कांग्रेस नेता ने कहा कि BJP के नेता कहते है कि हम राष्ट्रवादी है, आप राष्ट्रवादी हैं तो शहीदों का आदर करिए उन शहीदों का जो हिंदू है जो मुसलमान हैं और जो शहीद आपके विपक्ष के नेता के पिता है उनका भी आदर करिए।
Priyanka Gandhi Vadra in Fatehpur Sikri earlier today: BJP ke neta kehte hain ki hum rashtrawadi hain, aap rashtrawadi hain to shaheedon ka aadar kariye, un shaheedon ka jo Hindu hain, jo Musalmaan hain aur jo shaheed aapke vipaksh ke neta ke pita hain, unka bhi aadar kariye. pic.twitter.com/idI9fotxSM
— ANI UP (@ANINewsUP) April 15, 2019
उन्होंने कहा कि आज किसान कर्ज में डूबे हुए हैं, आलू किसान बेहाल हैं। साथ ही कहा कि जब छात्रों, किसानों, अध्यापकों या समाज के किसी भी तबके ने अपना हक और अधिकार की मांग की तो उन्हें पीटा गया, उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए। उन्होंने देशद्रोही बता दिया गया, उनसे कहा कि आप सवाल पूछते हैं तो आप देशद्रोही हैं।