उत्तर प्रदेश को जहाँ योगी सरकार रामराज बनाने के दावे कर रही है। इसके बिलकुल विपरीत यूपी में जंगल राज स्थापित हो रहा है। आए दिन राज्य में महिला अपराध से जुडी घटनाएं बढ़ रही हैं।

ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है यूपी के मथुरा से। जहाँ यमुना एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही एसी बस में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

महिला द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद पुलिस ने मांट टोल पर बस को पकड़ लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

इस मामले में जानकारी देते हुए एसपी श्रीश चंद ने बताया कि शनिवार की सुबह डायल- 112 पर एक महिला द्वारा पुलिस को सूचित किया गया कि वो प्राइवेट डबल डेकर बस से लखनऊ से दिल्ली जा रही थी।

बस के हेल्पर ने उसके साथ गलत काम किया है। आरोपी का नाम रवि बताया जाता है, जोकि बहराइच का रहने वाला है। वहीँ पीड़ित महिला दिल्ली की रहने वाली है।

इस घटना के पत्रकार रोहिणी सिंह ने यूपी की योगी सरकार को सोशल मीडिया पर घेरा है। रोहिणी सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि “यूपी ने फिर शर्मसार किया, लखनऊ से दिल्ली जा रही चलती बस में हेल्पर ने मथुरा में किया महिला का बलात्कार। अगर आप एक बेटी के पिता हैं और बहन के भाई हैं तो उत्तरप्रदेश में महिलाओं को अकेले यात्रा पर भेजने से पहले सोचिएगा जरूर। यहाँ सरकार 3D चश्मा लगा कर रामराज्य देखने में व्यस्त है।”

गौरतलब है कि योगी सरकार के शासनकाल में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। महिलाओं को सुरक्षा का मुद्दा काफी गंभीर हो चुका है। अपराधियों में योगी सरकार का डर खत्म हो गया है। यूपी में बढ़ रहा अपराध का स्तर ही इस बात का सबूत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here