UP Police
UP Police

बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश में आम महिलाएं ही नहीं बल्कि महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। राजधानी लखनऊ में पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही ने सब इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह पर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

दरअसल, महिला सिपाही का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह रोते हुए अपने दर्द को बयां कर रही है। वह वीडियो में नम आंखों के साथ बता रही है कि कैसे रिजर्व पुलिस लाइन इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने उसका शारिरिक शोषण किया।

वीडियो में महिला सिपाही को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि वह खुद महफूज नहीं है तो कैसे दूसरी महिलाओं की रक्षा करेगी। इस संबंध में महिला सिपाही ने एसएसपी कलानिधि नैथानी को पत्र लिखकर शिकायत भी की है।

पीड़िता ने लिखित शिकायत में कहा है कि वह पिछले 9 माह से सिपाही ड्यूटी मुंशी के पद पर तैनात थी। कुछ दिन पहले उसे पद से हटा दिया गया। पीड़िता के मुताबिक, लाइंस में तैनात इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह पिछले कई दिनों से उसका मानसिक व शारीरिक शोषण कर रहा है।

महिला पुलिसकर्मी द्वारा लगाए गए इन आरोपों ने सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने पूरे मामले की जांच एएसपी हाई कोर्ट रुचिता सिंह को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। फिलहाल महिला सिपाही को शहर से बाहर बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here