भाजपा के शासनकाल में बेरोजगारी की दर हर सीमा पारकर ऊंचाइयां छू रही है। इसी बीच भाजपा शासित उत्तर प्रदेश से एक बुरी खबर सामने आ रही है। योगी सरकार ने राज्य में लगभग 16 हजार होमगार्डों की नौकरियां छीन ली है।

खबर के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लगभग 16 हजार होमगार्डों को उनकी ड्यूटी से मुक्त करने का फैसला सुनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसले से राज्यभर के होमगार्ड आक्रोश में आ गए हैं।

उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके चलते बरेली में शुक्रवार को तीन सौ से ज्यादा होमगार्डों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और ड्यूटी से हटाए जाने वाले होमगार्ड की बहाली की मांग की है।

बता दें, बरेली में करीब 2400 होमगार्ड कर्मी हैं। जिनमें से 300 कर्मचारियों को अब हटा दिया गया है।

इन होमगार्ड कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही डीएम के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन भी भेजा है।

ड्यूटी से हटाए गए कर्मियों का कहना है कि कोरोना काल में जिस तरह से उन्हें नौकरी से हटा दिया गया है। इससे उन्हें आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

हमारे सामने पहले ही काफी परेशानियां है। अब सरकार का ये फैसला हमारी रोजी-रोटी पर भी बुरी तरह से प्रभावित करेगा।

बताया जा रहा है कि गुस्साए होमगार्ड कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय पर अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने साफतौर पर कह दिया है कि अगर सरकार द्वारा उनकी समस्या का हल नहीं निकाला गया तो वह 10 जनवरी से भूख हड़ताल करेंगे।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से मजदूर और गरीब वर्ग के लोग बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। भारी तादाद में इन लोगों के रोजगार खत्म हो चुके हैं और ज्यादातर गरीब परिवार अपना पेट भरने के लिए कर्जा लेने पर मजबूर हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here