![ST Hasan](https://boltahindustan.com/wp-content/uploads/2021/01/ST-Hasan-696x332.jpg)
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेता आमने सामने आते रहे हैं। एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने राम मंदिर को लेकर बयान दिया है।
समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन का कहना है कि भाजपा चुनावों में अपने राजनीतिक फायदे के लिए हमेशा से ही अयोध्या के मुद्दे को उठाते आई है। देश में भाजपा हिंदू मुस्लिम के नाम पर वोट बटोरने का काम करती है।
आने वाले वक्त में भी भाजपा ऐसे ही चुनावों में हिंदू मुस्लिम के नाम पर लड़वा कर वोट हासिल कर सकती हैं।
इस कड़ी में सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के नेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह भाजपा पर हमला बोल रहे हैं।
इस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि इनके पास एक बहुत अच्छा हथियार है। मैं हिंदू भाइयों से भी यही कहना चाहता हूं यह सब कुछ कर लेते हैं।
इनके पास हिंदू मुसलमान का फार्मूला है। यह आखिर में लाकर ऐसा हिंदू-मुसलमान करेंगे कि भोले-भाले लोग धार्मिक भावनाओं में बहकर इनको वोट दे देते हैं।
अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। चलिए अभी भी एक मसला खत्म हो गया है। इन्हीं के लोग जब चंदा लेने निकलेंगे। तो चंद बिके हुए मुसलमानों से इन पर पथराव करवा देंगे। पथराव के बाद जो होगा। वो आप लोग मध्यप्रदेश में देख चुके हैं।
इसके जरिए हिंदुओं को यह मैसेज दिया जाएगा कि हम यह हालत भी कर सकते हैं। सपा सांसद ने कहा है कि पथराव करने वाले भी यहीं थे और उनकी हालत बिगाड़ने वाले भी यहीं थे। इस सियासत को समझने की कोशिश कीजिए। बीजेपी चुनावों से पहले ध्रुवीकरण की कोशिश कर सकती हैं.