उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भाजपा के लिए वोट हासिल करना मुश्किल हो सकता है।

दरअसल राज्य में किसानों और युवाओं ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

एक तरफ जहां किसान संगठन भाजपा के खिलाफ खड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ 69000 सहायक शिक्षा अभ्यर्थियों का धरना जोरों-शोरों से चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के सामने यह धरना लगभग 2 महीने से चल रहा है। अभ्यार्थियों की मांग है कि 69000 सहायक शिक्षा भर्तियों में 22000 पदों को और जोड़ा जाए।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धरने में शामिल महिलाएं योगी सरकार के खिलाफ जमकर अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं।

इन महिलाओं का कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा को वोट नहीं दिया जाएगा।

योगी सरकार ने हमें त्रस्त कर रखा है। चुनाव में भाजपा को इस बार कुछ भी नहीं मिलेगा। योगी सरकार आंखें मूंदकर बैठी हुई है। इसका नतीजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोग्य बता रही है।

गौरतलब है कि योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कई बार लाठीचार्ज भी किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here