भाजपा शासित राज्यों में इंटर रिलिजन शादी और धर्मांतरण के खिलाफ लाए गए लव जिहाद कानून की जहाँ एक धड़े द्वारा सराहना की जा रही है। वहीँ विपक्षी दलों और लोगों द्वारा जमकर आलोचना भी की जा रही है।

विपक्षी दलों का कहना है कि भाजपा द्वारा लाए गए लव जिहाद कानून से मुस्लिम परिवारों को निशाना बनाने की साजिश रची गई है।

इसी बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से धार्मिक एकता और इंसानियत की एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, तीन मुस्लिम युवकों ने गाजियाबाद में एक श्मशान घाट में हादसे के दौरान 4 लोगों की जान बचाई है।

खबर के मुताबिक, श्मशान घाट में हुए हादसे में तीन युवक समीर, शादाब और तनवीर ने अपनी सूझबूझ से एक हादसे के बाद लोगों की जान बचाई है। बताया जा रहा है कि यह युवक श्मशान घाट के पास ही कुछ काम कर रहे थे। तो अचानक उन्हें कुछ गिरने की आवाज आई।

जब वह दौड़े-दौड़े श्मशान घाट पहुंचे तो कुछ लोग मलबे के नीचे दबे हुए थे। उन्होंने खुद की जान दांव पर लगाकर पूरे दम से हथोड़ा चलाया। जल्द से जल्द हर शख्स को मलबे से बाहर निकाला।

लोगों की जान बचाने वाले तनवीर का कहना है कि ऊपर वाले ने उन्हें हिम्मत दी और उन्होंने जल्द से जल्द लोगों को बाहर निकाला।

वहीं शादाब ने बताया कि लोगों को खून से लथपथ देख उनका दिल रो रहा था। वह यही उम्मीद कर रहे थे कि जल्द से जल्द ही लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया जाए।

इस मामले में पत्रकार विनोद कापड़ी ने अमर उजाला में छपी खबर का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

विनोद कापड़ी ने लिखा है कि “#LoveJihaad के बाद अब #LifeJihaad ? इसके ख़िलाफ़ भी कोई क़ानून लाया जाए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here