आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक बार फिर दिल्ली पुलिस के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इस बार दिल्ली पुलिस के निशाने पर AAP नेता, लोकसभा प्रत्याशी और पार्टी के लिए सोशल मीडिया पर कैम्पेन करने वाले हैं।

आप को परेशान किए जाने पर पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की शिकायत करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से गुहार लगाई है।

इसके लिए संजय सिंह ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय माँगा है। साथ ही संजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोडा से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है और मिलने का समय माँगा है।

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है कि आप नेताओं को दिल्ली पुलिस को मोहरा बनाकर परेशान किया जा रहा है। आप विधायकों को दिल्ली पुलिस ने कई बार फर्जी केसों में जेल में डाल चुकी है और FIR दर्ज की। लेकिन हर बार कोर्ट से आप विधायक बेगुनाह साबित होकर बाहर आ गए! आम आदमी पार्टी दिल्ली पुलिस के पीछे भाजपा और मोदी सरकार को जिम्मेदार मानती है।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में मतदाताओं की संख्या को बढ़ाने के लिए कॉलिंग अभियान चला रही है। इस अभियान में पार्टी फोन के माध्यम से जनता को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए जागरूक कर रही है। आप का आरोप है कि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के इशारे पर इस अभियान में रोड़ा अटका रही है।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि, “BJP दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर ‘आप’ प्रत्याशियों के खिलाफ साजिश कर रही है। उन्होंने कहा ये पूरी साजिश अमित शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी क्राइम सतीश गोलचा और ACP राजीव रंजन के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here