लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। इसी बीच ज़मीनी हकीक़त से लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर लोग वोट करने के बाद तस्वीरें सांझा करते आ रहें है। वहीं अब पहले चरण की वोटिंग के आधा दिन गुजर जाने के बाद ये सवाल उठने लगा है कि आखिर केंद्र की सत्ता में किसके हाथ लगेगी?

कवि और नेता कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर कहा कि ज़मीन कुछ और कह रही है, हवाएँ कुछ और! 23 मई चौंकाने वाला दिन होगा।

ऐसा कहा जा रहा है कि यूपी में बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती महागठबंधन बन चुका है। साथ ही साथ पहले चरण के मतदान के बाद मोदी सरकार के 8 मंत्रियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो जायेगा। जिसमें केंद्रीय मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह, नितिन गडकरी, हंसराज अहीर, किरण रिजीजू शामिल हैं।

बता दें कि 17वीं लोकसभा के रण का पहला चरण 11 अप्रैल से शुरू हो चुका है। इसके तहत 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों (ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम) की विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं।

कैराना में भाजपाइयों ने ‘बूथ कैप्चर’ करने की कोशिश की, सुरक्षाबल ने हवाई फायरिंग कर रोका

पहले चरण में बिहार की 4 सीटों- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई, पश्चिम उत्तर प्रदेश की 8 सीटों- सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा।

छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट, ओडिशा की 4 सीट, असम की 5 सीट, जम्मू-कश्मीर की 2, महाराष्ट्र की 7 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के 2 सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं। इसमें 1279 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here