उत्तर प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। ये पहला मौका नहीं है जब किसी सपा नेता की इस तरह से हत्या कर दी गई। इससे पहले भी कई ऐसी वारदात देखने को मिली है जहां सपा नेताओं को निशाना बनाया गया है।

दरअसल मामला अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र का है। समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी अखिलेश यादव उर्फ टिक्कू यादव सोमवार की देर रात घर लौट रहे थे। तभी कनकपुर शराब के ठेके के पास एक व्यक्ति ने अखिलेश को रोककर गोली मार दी।

गोली लगने से घायल हुए टिक्कू यादव की स्थिति गंभीर हो गई। सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अनान फानन में सपा नेता को अस्पताल ले जाया गया। मगर हालत को बिगड़ता देख, उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर जब वो अस्पताल पहुंचे तो उन्हें डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है। महाराजगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। संदिग्धों की तलाश जारी है।

सपा नेता की हत्या पर समाजवादी पार्टी के नेता सुनील सिंह यादव ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- दूसरे प्रदेशों में राजनीतिक हिंसा का आरोप लगा सड़क से लेकर संसद ठप करने वाली भाजपा ने अपनी सरकार में यूपी को विपक्षी कार्यकर्ताओं की क़त्लगाह में बदल दिया है!

सत्ता से जुल्म पर सवाल उठाने वालों को कभी पुलिस तो कभी सत्ता प्रायोजित गुंडे निशाना बना रहे हैं।#टिक्कू_यादव_हत्याकांड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here