केंद्र की मोदी सरकार ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की SPG सुरक्षा हटाने का फैसला लिया है। हालांकि दावा किया जा रहा है गांधी परिवार की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

गांधी परिवार को अभी भी जेड प्‍लस सुरक्षा दी जाएगी। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने सभी एजेंसियों की ओर से मिले थ्रेट इनपुट का हवाला देकर ये फैसला लिया है।

गांधी परिवार की SPG सुरक्षा को हटाये पर पत्रकार और निर्देशक विनोद कापड़ी ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, SPG हटाकर मोदी सरकार ने सीधे सीधे देश विरोधी, आतंकी और अराजक तत्वों को गांधी परिवार की हत्या का अवसर दिया है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस की कार्यकारी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को SPG सुरक्षा दी जाती है। अब नई व्यवस्था में एसपीजी की जगह जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी।

वहीं कांग्रेस ने मोदी सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे एक साजिश करार दिया है। कांग्रेस का कहना है कि इस फैसले के पीछे RSS की मंशा काम कर रही है।

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा से भी एसपीजी सुरक्षा कवर हटाकर CRPF की ज़ेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। गौरतलब है कि एसपीजी सुरक्षा काफी प्रशिक्षित इकाई है और ये सभी आधुनिक उपकरणों, वाहनों से लैस है। एसपीजी की टीम में स्नाइपर्स, बम निरोधक विशेषज्ञ भी होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here