उत्तर प्रदेश में सपा के साथ गठबंधन के बाद अब मायावती ने दक्षिण भारत की एक पार्टी से गठबंधन का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को बहुजन समाजवादी पार्टी ने पवन कल्याण की पार्टी जन सेना पार्टी के साथ हाथ मिलाया है।

आंध्र प्रदेश में बसपा और जेएसपी साथ मिलकर लोकसभा और राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। तेलंगाना में भी ये दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि, ‘आंध्र प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। जनता चाहती है कि नए लोग सत्ता में आएं। बसपा और जन सेना पार्टी बाकी अन्य वामपंथी पार्टियों के साथ मिलकर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के चुनाव लड़ेंगे।’

BJP विधायक ने मायावती को बताया किन्नर से बदतर, अलका बोलीं- मायावती वो नारी हैं जो 56 इंच वाले मर्द पर भारी हैं

साथ ही मायावती ने बताया कि बिना किसी विवाद के सीटों के बटवारे का फैसला हो चुका है। जहां एक तरफ मायावती ने पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बताया वही पवन कल्याण ने मायावती को देश का अगला प्रधानमंत्री देखने की इच्छा व्यक्त की।

जन सेना पार्टी अध्यक्ष पवन कल्याण ने कहा कि, ‘हम बहन मायावती जी को देश का प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते है। यहीं हमारी प्रबल इच्छा है।’

पवन कल्याण का खुलासा- BJP ने मुझे 2 साल पहले ही बता दिया था कि लोकसभा चुनाव से पहले ‘युद्ध’ होगा

मायावती 3 और 4 अप्रैल को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में चुनावी रैलियों को सम्बोधित करेंगी। बता दें आंध्र प्रदेश में लोकसभा के साथ विधानसभा के चुनाव का आयोजन एक साथ 11 अप्रैल को कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here