
प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह रोज़ सवालों के कठघरे में फंसते जा रहे हैं। पूर्व में भाजपा के कार्यकाल के दौरान वित्त और विदेश मंत्रालय संभाल चुके यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी और अमितशाह पर हमला बोला है।
यशवंत सिन्हा ने कहा कि सत्ता में काबिज़ लोग प्रजातंत्र को खत्म कर रहे हैं। यशवंत सिन्हा रविवार को सुल्तानपुर के आजाद सेवा समिति के कार्यकर्म में शामिल होने आए थे। जिसमें उन्होंने यह बयान दिया।
वहीं हाल ही में चुनाव के परिणाम के संदर्भ में पूर्व वित्त और विदेश मंत्री यशवंत से बात की गई।
कांग्रेस के बाद अब शिवसेना ने राफेल को बताया घोटाला! उद्धव बोले- ‘देश का चौकीदार ही चोर बन गया है’
चुनाव के संदर्भ में उनका कहना था कि तीन हिंदी भाषी राज्यों के परिणाम से बहुत सी बातें साफ हो चुकी हैं। कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान की राजनीति का माहौस बहुत गड़बड़ाया गया है।
वहीँ यशवंत सिन्हा ने जीएसटी के सवाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 460 वस्तुओं के रेट कम कर दिए हैं। जब पहले इन वस्तुओं की जीसटी दर तय कर रहे थे तब इनका दिमाग कहां था।
ईशा अंबानी की शादी का हजार वे भाग का कवरेज भी ‘संजलि’ को नहीं मिला, ये दर्दनाक भी और शर्मनाक भी : जिग्नेश मेवाणी
यशवंत सिंहा का भाजपा पर सवाल उठाना सोचनीय हैं क्योंकि यशवंत सिंहा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर राव और अटल बिहारी वाजपेयी के समय वित्त और विदेश मंत्रालय संभाल चुके हैं।
यशवंत सिंहा की टिप्पणी दर्शाती है कि भाजपा पूर्व में सत्ता में थी तब बतौर पार्टी और काम करने के तौर तरीके आज की तुलना में अच्छे थे।