बीते 8 महीनों से मथुरा जेल में बंद डॉ कफ़ील खान को रिहा कर दिया गया है। दरअसल कल इलाहाबाद कोर्ट द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद डॉ कफील खान को यह बड़ी राहत मिली है।

इस मामले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुशी जाहिर की है।

उन्होंने कहा है कि डॉ कफील खान की रिहाई को लेकर मैं बहुत खुश हूं। यह उम्मीद करता हूं कि उन्हीं की तरह झूठे मुकदमों में फंसाए गए सपा नेता आजम खान को भी जल्द इंसाफ मिलेगा।

इस संदर्भ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि “हाईकोर्ट द्वारा डॉ. कफ़ील की रिहाई के आदेश का देश-प्रदेश के हम सभी इंसाफ़पसंद लोगों ने सहर्ष स्वागत किया है। उम्मीद है झूठे मुक़दमों में फँसाये गये आज़म खान जी को भी शीघ्र ही न्याय मिलेगा। सत्ताधारियों का अन्याय व अत्याचार हमेशा नहीं चलता।”

इस दौरान अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ससत्ताधारियों का अन्याय और अत्याचार हमेशा नहीं चल सकता। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद डॉक्टर कफील खान को रिहा कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन अभी भी डॉक्टर कफील खान को रिहा करने के लिए तैयार नहीं था। लेकिन लोगों की दुआओं की वजह से आज वह हमारे बीच वापस आ गए हैं। मगर यह आशंका हमेशा रहेगी कि सरकार उन्हें दोबारा फसाने की कोशिश कर सकती है।

आपको बता दें कि योगी सरकार ने सपा नेता और सांसद आजम खान पर नकली जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाए है। उन्होंने इस मामले में पत्नी और बेटे समेत पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।

फिलहाल, आजम खान जेल में हैं। सपा सांसद आजम खान के खिलाफ करीब 88 मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट द्वारा आजम खान को हाजिर होने का आदेश जारी किया गया था।

लेकिन गैरहाजिर होने के चलते उनके और उनकी पत्नी समेत बेटे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here