उत्तर प्रदेश में घट रही रेप और हत्या की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। महिलाओं के लिए भारत सबसे असुरक्षित देश है। यह भाजपा के शासनकाल में भली भांति साबित हो चुका है।

महिलाओं की सुरक्षा का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बाद अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन को Y प्लस सिक्योरिटी दे दी है।

आपको बता दें कि भाजपा नेता रवि किशन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन्हें वाई प्लस सिक्योरिटी देने पर शुक्रिया कहा है।

इस मामले में आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार के महिला सुरक्षा के दावों पर हमला बोला है। आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है कि “काश गुड़िया भी कहीं की सांसद होती। खैर”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में हाथरस से गैंगरेप घटना के बाद बलरामपुर में भी दलित छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। सबसे खतरनाक बात यह है कि जब भी भारत में निर्भया या फिर हाथरस जैसी घटनाएं सामने आती हैं।

तभी सभी राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरू कर देते हैं। लेकिन असल में महिला सुरक्षा के बारे में जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया जा रहा।

देश की महिलाएं और बच्चियां हर सरकार के राज में असुरक्षित रही हैं। हालांकि भाजपा के शासनकाल में ऐसी जगह घटनाएं बड़े स्तर पर देखने को मिल रही हैं। लेकिन भाजपा ने अपनी चुनावी रैलियों में महिला सुरक्षा, एंटी रोमियो स्क्वाड बेटी, बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे बड़े-बड़े एलान किए थे। जिससे लोगों को भ्रमित कर वोट हथियाये गए।

शर्मनाक बात यह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथरस घटना पर एक ट्वीट तक नहीं किया है। दरअसल भाजपा के राज में सांप्रदायिकता और जातिवाद को जानबूझकर फैलाया जा रहा है। इसी नफरत का शिकार हो रही है देश की महिलाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here