उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जारी है। इस बीच में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने EVM के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए ईवीएम की सुरक्षा को लेकर समाजवादी कार्यकर्ताओं से अपील की है।

अखिलेश यादव ने ताले, हथौड़ी और छेनी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- “लखनऊ में सभी के लिए प्रतिबंधित ईवीएम स्ट्रांग रूम में एक सरकारी अधिकारी के घुसने का प्रयास बेहद गंभीर मामला है।

सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो सभी जगह ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ा दें। जब तक गिनवाई नहीं-तब तक ढिलाई नहीं। “

 

रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में बने स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।

मतदान के बाद से सपा कार्यकर्ता रमा बाई अम्बेडकर मैदान के बाहर बैठ कर ईवीएम मशीनों की निगरानी कर रहे है।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्ट्रांग रूम के प्रतिबंधित क्षेत्र में से एसडीएम स्तर की एक गाडी से प्लास, हथौड़ा और लोहे की सील बरामद हुई थी।

पूर्व मंत्री व सपा के लखनऊ मध्य क्षेत्र के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा ने इसे साजिश बताया था।

सम्बंधित अधिकारी रिटर्निंग अफसर ने आरोपों को नकारते हुए सीसीटीवी फुटेज से जाँच करवाने को कहा है। सपा के साथ बसपा ने भी इस मामले पर शिकायत जाहिर की है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्तोओं से ईवीएम के स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ाने की बात कहीं है। यूपी विधानसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके है। दस मार्च को विधानसभा के नतीजे आएंगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here