priyanka gandhi
Priyanka Gandhi

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज आजमगढ़ की उन महिलाओं से मिलने गयीं जिन्हें कुछ दिन पहले पुलिस द्वारा पीटा गया था। महिलाएं CAA के विरोध में प्रदर्शन कर रही थीं। महिलाओं से सबसे पहले जिलाधिकारी ने प्रदर्शन रोकने लिए कहा लेकिन महिलाएं नहीं मानी।

महिलाओं ने प्रदर्शन करने को अपना हक बताया। जब महिलाओं ने अपन प्रदर्शन जारी रखा तो देर रात जिलाधिकारी ने आदेश देकर पार्क में पानी भरवा दिया और महिलाओं पर लाठीचार्ज करवाया। महिलाओं का आरोप यह भी है की पुलिस ने पत्थर और आँसू गैस से भी उन पर हमला किया।

बता दें कि आजमगढ़ के बिलरियागंज कस्बे में सीएए व एनआरसी के विरोध में पांच फरवरी को महिलाओं ने शाहीन बाग की तर्ज पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। पुलिस ने धरना खत्म कराने के लिए महिलाओं को वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान लाठीचार्ज, आंसू गैस व पथराव की घटना भी हुई थी। लाठीचार्ज में कई महिलाएं घायल हुई थीं। जबकि 19 लोगों को देशद्रोह समेत विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था।

‘योगीराज’ बेटियों के लिए बना नर्क, फिरोज़ाबाद में रेप पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या

प्रियंका गांधी इंडिगो के विमान संख्या 6E906 से सुबह 9:50 बजे वाराणसी में बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची। आगमन गेट के बाहर जुटे कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

कल ही दिल्ली चुनाव के परिणाम सबके सामने आए हैं। कांग्रेस को न सिर्फ करारा झटका लगा है बल्कि पार्टी पर बहुत बड़ा सवालिया निशान भी खड़ा हुआ है। ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आजमगढ़ जाकर CAA के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाओं से मिलना काफी कुछ बयान करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here