यूपी में बदलाव की लहर चल रही है ? ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि अयोध्या में अफसरों ने बोर्ड के कलर बदलने शुरू कर दिए हैं।

दरअसल जिलाधिकारी अयोध्या के ऑफिस के बाहर लगे बोर्ड का रंग भगवा यानि केसरिया रंग हुआ करता था।

यूपी में पांचवें चरण के मतदान के बाद बीते रोज उस बोर्ड का अचानक रंग हरा कर दिया गया जो कि सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार सभी सरकारी महकमों में लगे बोर्ड का होता है

इस बोर्ड के रंग बदलने पर पूरे प्रदेश में एक नई बहस शुरू हो गई। क्या उत्तर प्रदेश में बदलाव हो गया है ? क्या इसकी भनक सबसे पहले अफसरशाही को लग गई है ?

हालांकि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इसपर काफी सफाई पेश की लेकिन बात बनी नहीं।

इसके बाद बवाल बढ़ता देख आज इस बोर्ड के रंग को लाल रंग में बदल दिया गया है।

अब फिलहाल अयोध्या जिलाधिकारी के बोर्ड को लाल रंग में कर दिया गया है।

आपको बता दें कि, भारत की चुनावी राजनीति का विश्लेषण करने वाले अधिकांश विद्वानों की राय यही है।

माहौल देखकर लग रहा है कि यूपी की पब्लिक इस बार राज्य की भाजपा सरकार को माफ करने के मूड में नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here