akhilesh yadav
Akhilesh Yadav

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को नया लक्ष्य और नारा मिल गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आजमगढ़ सांसद अखिलेश यादव ने 2022 विधानसभा चुनाव की चर्चा की। उन्होंने आज लखनऊ में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मिशन 351 रखा गया है।

उन्होंने कहा कि, समाजवादी लोग छोटे मिशन को पाने की इच्छा नहीं रखते हैं इसलिए बड़े लक्ष्य को रखा गया है। जब प्रदेश की जनता से झूठ बोलकर भाजपा 300 सीटे जीत सकती है तो हम ईमानदारी से 351 सीटें क्यों नहीं जीत सकते हैं।

शाह से अखिलेश का सवाल- जब दंगाई यूपी से दिल्ली जा रहे थे, तब आपका खुफिया तंत्र क्या कर रहा था?

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक नया राजनीतिक नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि, बाइस में तो सिर्फ बाइसकिल चलेगी। समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल है। इसलिए बाइस में सिर्फ बाईसाइकिल का नारा दिया गया है। प्रेसवार्ता में नए अंदाज में नजर आए अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। झूठ, नफरत और कानून का गलत इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने होडिंग्स विवाद पर कहा कि, उत्तरप्रदेश के इतिहास में पहला मुख्यमंत्री होगा जो अपने ऊपर लगे दंगे के आरोप को वापस लेने का काम कर रहा होगा। शायद पुराने मुख्यमंत्रियों ने गलती की है वरना इनसे भी वसूली की जा सकती थी।

रसोई गैस के दाम पर बोले अखिलेश- अब वित्तमंत्री ये ना कह दें कि ‘हम तो गैस का उपयोग नहीं करते’

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जासूसी करवाने का आरोप भी लगाया। खराब अर्थव्यवस्था व प्रदेश में ठप्प पड़े विकास कार्यों पर योगी सरकार से सवाल पूछे। प्रदेश में बढ़ चुके क्राइम और करप्शन पर सरकार से जवाब मांगा। इसके अलावा किसानो़ के लिए योगी सरकार से मुआवजे की मांग की दोहराई।

आपको बता दें कि, आगामी विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। अखिलेश यादव ने इसके साफ साफ संकेत दे दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here