उत्तर प्रदेश की राजनीति आजकल गुंडागर्दी के लिए बदनाम है। यहां पर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान एसपी सिटी को थप्पड़ मारने वाला व्यक्ति भी भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का जिला अध्यक्ष बन जाता है।

दरअसल, ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान इटावा के अंतर्गत आने वाले बढ़पुरा ब्लॉक के बाहर विवेक चौधरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर पथराव किया।

यहां तक, उन्होंने एसपी सिटी प्रशांत कुमार को थप्पड़ भी मार दिया। शायद इसी का इनाम अब उन्हें मिला है। विवेक चौधरी को भाजयुमो का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है।

विवेक चौधरी, उर्फ संजू चौधरी, ने 10 जुलाई को ब्लाक प्रमुख मतदान के दौरान गुंडागर्दी की थी। ब्लॉक कार्यालय के बाहर उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर पथराव किया और फायरिंग भी की।

इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए पत्रकार रणविजय सिंह लिखते हैं, “10 जुलाई की ये तस्वीर याद होगी। इटावा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में SP सिटी प्रशांत प्रसाद को थप्पड़ मारा गया।

SP का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो कहते हैं- ‘BJP वाले बम लेकर आए हैं।’

इसमें अपडेट बस इतना है कि SP को थप्पड़ मारने के आरोपी BJP नेता का प्रमोशन हो गया है। इटावा SP को थप्पड़ मारने और हंगामे में 150 अज्ञात पर मुकदमा हुआ, पर गिरफ्तारी सिर्फ 2 हुई।

इसमें BJP कार्यकर्ता विवेक चौधरी को 12 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, 16 जुलाई को जमानत पर छूट गया।

अब विवेक को भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बना दिया गया। वहीं SP का तबादला हो गया।

SP प्रशांत प्रसाद का वो वीडियो जिसमें वो कहते हैं – ‘BJP वाले बम लेकर आए हैं.’

हालांकि SP का अब इटावा से तबादला हो गया है. उन्हें मुजफ्फरनगर भेज दिया गया है. इटावा में अपने अच्छे काम के लिए SP सिटी प्रशांत प्रसाद जाने जाते थे.

खैर…”

 

संजू चौधरी का इस तरह से “प्रमोशन” होना कोई हैरानी की बात नहीं है. पंचायत चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ सरकार पर कई आरोप लगे थे।

चुनाव के दौरान महिला नेताओं के कपड़े खींचे गए, विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं को पीटा गया, यहां तक कि पुलिस को भी मारा गया।

इस सब के बावजूद भाजपा ने तमाम दांव आजमा कर सबसे अधिक अध्यक्ष बनाएं, और उसके बाद जीत का जश्न भी मनाया।

इसी तरह अगर संजू चौधरी ने एसपी सिटी को थप्पड़ मारा, उसके बावजूद भाजयुमो का जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here