उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कल संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान महापंचायत में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर जुबानी हमले बोले गए।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ अपने बुलंद इरादों को उजागर करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि जो सरकार देश को बेचने पर तुली है। उनकी पहचान करनी पड़ेगी और उनके खिलाफ आंदोलन चलाने पड़ेंगे।

इस दौरान स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने भी मोदी सरकार और योगी सरकार पर निशाना साधा। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जिसमें स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि खून की नदी बहा कर इन लोगों ने राजनीति की थी। घर में आग लगाकर जो रोटी सेंके। वो घर का दोस्त है या दुश्मन ? यह देशद्रोही है।

ये योगी नहीं देशद्रोही हैं। भारत माता के दो लाल हिंदू और मुसलमान में जो झगड़ा करवाएं। वह भारत माता का बेटा नहीं हो सकता।

ये लोग देशद्रोही हैं। आज हम मुजफ्फरनगर में सब इकट्ठा हुए हैं। हम कहते हैं कि अगर तुम तोड़ोगे तो हम जोड़ेंगे।

किसान अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार की विभाजन का राजनीतिक उत्तर प्रदेश में नहीं चलने देंगे। मुजफ्फरनगर से यह आवाज दिल्ली तक जाई जाएगी कि हम हिंदू मुसलमान को टूटने नहीं देंगे।

इस दौरान उन्होंने किसान एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लग रहा था किसान आंदोलन अब ठंडा पड़ चुका है।

वो आज की ऐतिहासिक महापंचायत की झलक देखकर किसान आंदोलन की ताकत का अंदाजा लगा ले। यह किसान आंदोलन इतिहास रच रहा है

आपको बता दें कि बीते साल किसान संगठनों द्वारा शुरू किए गए इस आंदोलन में स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव की भूमिका काफी सक्रिय रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here