कल मोदी कैबिनेट में हुए विस्तार में जहाँ कुछ पुराने मंत्रियों की छुट्टी हो चुकी है। वहीँ कुछ नेताओं को उनके काम का इनाम देते हुए प्रमोट किया गया है।
मोदी कैबिनेट में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर को राज्य वित्त मंत्री से प्रमोट करते हुए सूचना प्रसारण मंत्री बना दिया गया है।
अनुराग ठाकुर भाजपा के उन नेताओं में से एक है। जो विवादित बयान देने के लिए जाने जाते हैं।
अनुराग ठाकुर पर हिंसा भड़काने के आरोप भी लग चुके हैं। ऐसे में मोदी कैबिनेट में अनुराग ठाकुर को शामिल किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।
इस मामले में पत्रकार विजयता लालवानी ने भाजपा के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “पिछले साल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने “गोली मारो” के नारे लगाते हुए भीड़ का नेतृत्व किया।
उसके कुछ दिनों बाद एक किशोर ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दीं। किशोर, जो अब एक वयस्क है, अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनने पर उसे बधाई दे रहा है।”
Last year Union minister Anurag Thakur led crowds to chant “goli maro” and barely days later a teenager opened fire at protestors. The teenager, an adult now, looks up to Thakur and congratulates him. pic.twitter.com/20Z0DwS8P6
— Vijayta Lalwani (@VijaytaL) July 8, 2021
अपने ट्वीट में पत्रकार विजयता ललवानी ने एक स्क्रीनशॉट भी सांझा किया है। जिसमें अनुराग ठाकुर द्वारा किया गया एक ट्वीट है।
दरअसल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “मैं एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में भारत के के लोगों की सेवा करने का मौका मिलने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस अवसर पर मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अपनी आभार व्यक्त करता हूँ।”
अनुराग ठाकुर द्वारा किए गए इस ट्वीट पर रामभक्त गोपाल नाम के सोशल मीडिया यूज़र ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
रामभक्त गोपाल वही युवक है। जिसने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के पास सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर ओपन फायरिंग की थी। ये घटना भाजपा नेता कपिल मिश्रा और अनुराग ठाकुर के भड़काऊ बयानों के बाद हुई थी।