लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने देश से कई अहम वादे किए हैं। 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान होने में मात्र 7 दिन बचे हैं।

लेकिन सत्ताधारी भाजपा का ‘घोषणा पत्र’ अभी तक जारी नहीं हुआ है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP पर तीखा तंज कसा है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भाजपा से अच्छे दिन को लेकर पूछा है कि, “विकास पूछ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी का ‘अच्छे दिन वाला घोषणा पत्र’ क्या चुनाव के बाद आएगा? इस बार तो BJP वाले एक दूसरे से भी नहीं कह पा रहे हैं कि ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’ तो भला जनता से क्या कहेंगे। भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।”

सपा अध्यक्ष अखिलेश लगातार अपने ट्वीटर से मोदी सरकार और भाजपा से ‘विकास पूछ रहा है’ के तहत सवाल पूछ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा-आरएलडी का गठबंधन होने के बाद अखिलेश यादव आत्मविश्वास से लबरेज दिख रहे हैं। अखिलेश का आत्मविश्वास उनके सवाल पूछने के तेवर में दिख रहा है। वैसे सपा गठबंधन का मानना भी है कि इस बार वो यूपी की ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

कांग्रेस के घोषणापत्र में राफेल को लेकर बड़ा ऐलान- सरकार बनी तो पहले दिन बैठाएंगे जांच

2 अप्रैल को अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते हुए जो सबसे बड़ा वादा किया है वो, ‘न्याय’ योजना है। न्याय योजना के तहत देश के 20 प्रतिशत गरीब लोगों को सालाना 72,000 रुपए दिए जाएंगे।

साथ ही कोई भी व्यक्ति तीन साल तक बिना सरकारी परमिशन के देश में व्यवसाय कर सकता है। इसके लिए तीन साल तक कोई अनुमति नही लेनी होगी। राफेल विमान विवाद पर कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर वो सत्ता में आए तो इस घोटाले की जाँच करवाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here