गोदी मीडिया अब नरेंद्र मोदी से हटकर प्रियंका गांधी के साथ नज़र आने लगा है। यही वजह रही की जब प्रियंका ने अपना पहला रोड शो किया तो मीडिया ने चप्पे चप्पे पर अपनी रिपोर्टरों की फौज लगा दी।

यही नहीं प्रियंका की एंट्री पर कई बीजेपी नेताओं ने तीखी आलोचना भी की, किसी ने खूबसूरत चेहरा कहकर उन्हें ख़ारिज कर दिया तो किसी ने उनकी एंट्री को राहुल गांधी की विफलता बताई।

मगर कई विपक्षी दलों ने प्रियंका के राजनीति आने पर ख़ुशी भी ज़ाहिर की है। जेडीयू उपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार ने प्रियंका की एंट्री को सही ठहराया वहीं अब समाजवादी पार्टी की नेता और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने प्रियंका की तारीफ की है।

सर्वे: 60% लोग चाहते है मोदी के खिलाफ चुनाव लडें प्रियंका गांधी, क्या मोदी लहर को रोकेगी प्रियंका की आंधी ?

उन्होंने कहा कि प्रियंका में लोग पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि देखते है और मैं खुद भी प्रियंका गांधी वाड्रा का राजनीति में स्वागत करती हूँ। मगर उन्होंने प्रियंका को सलाह भी दी और कहा कि वह अपने सफर को मिशन बनाकर चलें, ऐसा ना हो कि यह चुनाव तक ही सीमित रह जाए बल्कि पूरी ताकत से आगे बढ़ाएं।

प्रियंका की एंट्री को देर आए दुरुस्त आए बताते हुए अपर्णा ने कहा उन्हें आने कोई देरी नहीं है मगर प्रियंका की मेहनत का बहुत असर पड़ेगा क्योंकि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस बिल्कुल खत्म हो रही थी, इससे उत्तर प्रदेश में और बाकी कार्यकर्ताओं में हौसला बढ़ेगा।

शिवसेना ने की प्रियंका गांधी की तारीफ, कहा- प्रियंका में हैं दादी ‘इंदिरा’ के गुण, कांग्रेस को ज़रूर होगा फ़ायदा

इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी प्रियंका की एंट्री पर ख़ुशी ज़ाहिर की और कहा था की राजनीति में हम उनका स्वागत करते है उम्मीद है वो जनता सेवा करने हम सबका साथ देंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here