हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के रोहतक स्थित आवास पर CBI ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी अवैध ज़मीन आवंटन से जिड़ मामले में की गई है।

हालांकि CBI की इस छापेमारी को भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राजनीतिक दुर्भावना में की गई कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा, ‘राजनीतिक बदले के चलते छापेमारी कराई जा रही है। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मेरी आवाज को कोई दबा नहीं सकता है। मैं इस लड़ाई को लड़ूंगा।’

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने इसे विरोधियों को डराने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा यही संदेश देना चाहते हैं कि विपक्ष भयभीत होकर बैठ जाए। देश के लोग भी इसे समझ रहे हैं। यह चुनावों को देखते हुए बदले की भावना से की गई कार्रवाई है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत करने से पहले वह सीबीआई को दुरुस्त कर लेते तो अच्छा होता। हाल में जो विवाद हुआ है, उससे CBI ने विश्वस्नीयता खोई है।

आनंद शर्मा ने CBI छापे की टाइमिंग पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जींद में प्रचार कार्य आखिरी दौर में है। आज ही हुड्डा जी की वहां रैली थी। क्या यही कारण है कि आज ही छापेमारी की गई?

बता दें कि CBI ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य के खिलाफ़ नए केस दर्ज किए हैं। ये केस 2004 से 2007 के बीच हुए जमीन आवंटन से जुड़े हैं। यह छापेमारी हरियाणा और दिल्ली में 30 से ज्यादा जगहों पर की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here