चुनाव के वक़्त ही सांसदों की बढ़ी हुई प्रॉपर्टी का लेखा-जोखा सामने होता है। राजनीतिक दल इसे लेकर एक दूसरे पर निशाना भी साधते है।

पिछले ही दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 5 साल में कई गुना प्रॉपर्टी बढ़ने पर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस से जवाब माँगा था। जिसपर कांग्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि सभी एजेंसिया BJP के पास है वो इस मामले की जाँच कर सकती।

अब कांग्रेस को मौका मिल गया है कि वो उत्तर मध्य मुंबई से BJP उम्मीदवार पूनम महाजन की बढ़ी प्रॉपर्टी पर सवाल करें। क्योंकि चुनाव दर चुनाव उनकी प्रॉपर्टी में ज़बरदस्त इजाफा देखा गया है।

चुनाव आयोग भी बना तोता! लगातार BJP ‘सेना’ के नाम पर वोट मांग रही है और EC चुप है, क्यों?

2009 के विधानसभा चुनाव के वक़्त में पूनम महाजन ने अपनी प्रॉपर्टी 12 करोड़ बताई थी जो साल 2014 लोकसभा चुनाव में बढ़ते बढ़ते 105 करोड़ हो गई। अब महाराष्ट्र कांग्रेस ने पूनम महाजन की प्रॉपर्टी 5 साल में 900 फ़ीसदी पर सवाल उठाए है।

बता दें कि उत्तर मध्य मुंबई से भाजपा की पहली सूची में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रमुख और दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन, दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे और राज्य भाजपा नेता एकनाथ खडसे की पुत्रवधू रक्षा खडसे शामिल हैं। इस बार पूनम महाजन के खिलाफ कांग्रेस पूर्व सांसद प्रिया दत्त चुनावी मैदान में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here