प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह सभी देशवासियों को 11:45 से 12 बजे के बीच संबोधन आमंत्रित किया। मगर कैबिनेट की बैठक की वजह से संबोधन में देरी हो गई। जब पीएम मोदी लाइव आए तो उन्होंने कहा कुछ ही समय पूर्व भारत ने एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है।

भारत ने अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करा दिया। दुनिया के तीन देश अमरीका, रूस, चीन को ही यह उपलब्धि हासिल थी। अब इस पंक्ति में भारत भी शामिल हो गया।

मतलब की भारत अब अंतरिक्ष में दुश्मन के उपग्रह को भी मार गिरा सकता है। ऐसी ताक़त सिर्फ़ तीन अन्य देशों US, रूस, चीन के पास है।

आचार संहिता के बाद लॉन्च हुआ ‘नमो टीवी’, गोदी पत्रकारों की चाटुकारिता में कोई कमी रह गई थी क्या मोदी जी ?

पीएम मोदी ने कहा अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर लो ऑर्बिट सेटलाइट को मार गिराया है। यह एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था और तीन मिनट के भीतर इसे हासिल किया गया। मिशन शक्ति यह बहुत ही कठिन ऑपरेशन था जिसे हमने हासिल किया। हम इसके लिए अपने वैज्ञानिकों बधाई देते हैं।

वहीं पीएम मोदी के इस ऐलान से विपक्षी नेता, जनता और मीडिया इंतजार कर रहें थे। ऐसा हो सकता हो की पीएम मोदी चुनाव से पहले कुछ बड़ी घोषणा करें मगर ऐसा नहीं हुआ तो इसे लेकर सोशल मीडिया पर विपक्षी नेता और सांसद मनोज झा ने पीएम मोदी की इस घोषणा पर तंज कसा।

माफ कीजिए मोदी जी, अपनी आँख पर पट्टी बांधकर आपके लिए चौकीदारी नहीं कर सकता : BJP नेता

झा ने लिखा- कायदे से इसरो की वैज्ञानिक टीम को ही ये उपलब्धि बतानी चाहिए थी। लेकिन पुरानी कहावत है माल महाराज का मिर्ज़ा खेले होली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here