आज गुजरात में कांग्रेस की नई महासचिव प्रियंका गांधी ने अपना पहला भाषण दिया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

प्रियंका ने मोदी सरकार के 15 लाख रुपये देने वाले जुमले पर तंज कसते हुए कहा कि इस चुनाव में आपके सामने कई मुद्दे उठाए जाएंगे लेकिन आपकी जागरूकता ही इस देश की भक्ति है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज रोजगार कहां है? 15 लाख जो खाते में आने वाले थे वो कहां गए।

मोदी के गढ़ में प्रियंका गांधी की हुंकार, बोलीं- बापू के गुजरात से एक बार फिर हो बदलाव की शुरुआत

वोट की शक्ति का एहसास कराते हुए प्रियंका ने कहा कि आप का वोट एक हथियार है, ऐसा हथियार है जो आपको मज़बूत करेगा। आप के लिए क्या अहम मुद्दे हैं। रोजगार, महिला, किसान के लिए क्या किया जाए, यही मुद्दे हैं और यही उठने चाहिए। फ़िजूल के मुद्दे नहीं उठाने चाहिए।

उन्होंने लोगों से अपील की कि देश को बचाना आपके हाथ में है। आने वाले समय में सही फैसला लीजिए। हमें मिलकर देश को बचाना होगा।

हार्दिक पटेल कांग्रेस में हुए शामिल, बोले- राहुल ईमानदार हैं, वह तानाशाह की तरह काम नहीं करते

प्रियंका गांधी ने कहा, हमारे संस्थान बर्बाद किए जा रहे हैं। जहां भी आप देखें, नफरत फैलाई जा रही है। हमें मिलकर देश को बचाना होगा। इसके लिए काम करें और एक साथ आगे बढ़ें। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here