लोकसभा चुनाव में अहम मुद्दों को छोड़ अब सुर्खिया बनाना शुरू हो गई है। जिन मुद्दों पर बहस हो रही है वो है क्या राहुल गांधी भारतीय है? गृह मंत्रालय ने नोटिस में राहुल गांधी को कहा है कि वह नागरिकता को लेकर शिकायत पर अपनी वास्तविक स्थिति 15 दिन के भीतर बताएं।

अब इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस मामले पर पहले बयान देते हुए कहा था कि पूरी दुनिया जानती है कि राहुल गांधी जन्म से ही भारतीय नागरिक हैं।

मोदी जी के पास रोजगार, किसानों की समस्याओं, कालेधन आदि पर कोई जवाब नहीं है, इसलिए मोदी जी ऐसा करके ध्यान बंटाने की कोशिश कर रहे हैं।

अब इस मामले को बकवास करार देते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पूरा देश जानता है की वो राहुल गांधी भारतीय है लोगों ने उन्हें भारत में पैदा होने से लेकर बड़ा होते देखा है, क्या बकवास है ये?

बता दें कि गांधी परिवार के मुखर आलोचक रहे डॉ सुब्रह्मण्यम स्वामी ने यह आरोप सबसे पहले वर्ष 2015 में लगाया था, और उसके बाद वह इसे अक्सर दोहराते रहे हैं। वर्ष 2016 में राहुल गांधी ने BJP नेता पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया था, और दस्तावेज़ी सबूत लाकर आरोपों को साबित करने की चुनौती दी थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here