BJP प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा पर जूता फेंका गया है। ये तब हुआ जब राव और भूपेंद्र यादव साध्वी प्रज्ञा पर बीजेपी हेडक्वॉर्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। जूता फेंकने वाले शख्स का नाम शक्ति भार्गव है जो पेशे से डॉक्टर हैं।

पुलिस फिलहाल भार्गव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, वहीं जूता फेके जाने के बाद भी BJP प्रवक्ता ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस बिना रोके जारी रखी।

दरअसल BJP ने साध्वी प्रज्ञा पर प्रेस कांफ्रेंस रखी थी जिसमें उनके भोपाल सीट के मुद्दे पर पत्रकारों से बात कर रहें थे। तभी एक शख्स उठा और उसने बीजेपी प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा पर जूता फेक दिया। जूता फेकने के बाद शख्स को तुरंत सुरक्षा कर्मचारियों ने अरेस्ट कर लिया।

इस मामले पर प्रेस कांफ्रेंस ख़त्म होने के बाद BJP प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा जिस भी व्यक्ति ने यह किया और अगर किसी के कहने पर किया है तो यह बेहद दुखद है। यह अमर्यादित आचरण है और लोकतंत्र में इसके लिए कई जगह नहीं है।

देश चलाने के लिए अच्छा दिल होना चाहिए, 56 इंच का तो गोदरेज का डिब्बा भी होता है : रितेश देशमुख

बता दें कि इससे पहले भी देश में इस तरह का प्रकरण सामने आ चुका है। इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर एक व्यक्ति ने जूते फेका था। वहीं पंजाब की एक रैली में लांबी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के ऊपर जूता फेंका जा चुका है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here