ravish kumar
Ravish Kumar

‘स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से शाहीन बाग़ के लिए सलाम आया है’

वैसे तो गोदी मीडिया और दो लाइन लिख न सकने वाले नेता जे एन यू को भी लेक्चर देने लगे थे कि छात्रों को पढ़ना चाहिए और राजनीति नहीं करनी चाहिए। जिनकी खुद की डिग्री और पी एच डी पर कई सवाल उठते हैं।

जे एन यू को बंद करने की बात करते हैं। क्या वो स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी को भी लेक्चर देना चाहेंगे? कि पढ़ो ? राजनीति मत करो ? या स्टैनफ़ोर्ड को बंद कर देना चाहिए? वहाँ के भारतीय और ग़ैर भारतीय छात्रों और शिक्षकों ने शाहीन बाग़ के समर्थन में आज प्रदर्शन किया।

शाहीन बाग़ पर झूठ फ़ैलाने वालों को रवीश का जवाब- सबको पता है 500 रु देकर रैलियाँ कौन कराता है

शाहीन बाग़ को सलाम भेजा है। पोस्टर और बैनर पर लिखे नारों को ध्यान से पढ़िए। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, जामिया मिलिया और जे एन यू में हुई पुलिस की हिंसा और गुंडागर्दी की निंदा की है।

जो देख रहे थे वो अब बोल रहे हैं। जो बोल रहे थे वो अब लड़ रहे हैं। जो लड़ रहे थे वो अब शाहीन बाग़ बना रहे हैं। इन तस्वीरों को देखिए। इनमें से कोई भी पाँच सौ रुपये देकर नहीं लाया गया होगा।

शाहीन बाग़ में हज़ारों बहनें कड़ाके की ठंड में बैठी हैं, लेकिन PM को उनकी आवाज़ सुनाई नहीं दे रहीः चंद्रशेखर

शाहीन बाग़ पर इतना छोटा आरोप लगाने वालों को भी समझिए। एक महीना से ज़्यादा हो गया लेकिन खोजने पर भी कुछ नहीं मिला। स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी दुनिया की बड़ी यूनिवर्सिटी मानी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here