देश में कोरोना संक्रमण से अपने परिवार वालों को खो देने वाले लोग मोदी सरकार की अव्यवस्था के आगे लाचार हो चुके हैं। कोरोना महामारी देश भर में कितना भयानक रूप ले चुकी है। इसका अंदाजा तो हर दिन बढ़ रहे कोरोना संक्रिमतों के आंकड़ों से ही लगाया जा सकता है।

हाल ही में हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय में अपनी 69 वर्षीय मां को बचाने के लिए एक बेटी घुटनों पर बैठकर बिलखती हुई नजर आई। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में एक बेटी अपनी मां को बचाने के लिए कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी और जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी के समक्ष बिलखते हुए मदद की गुहार लगा रही थी।

जब यह लड़की इन मंत्रियों के सामने उसकी मां को बचाने की गुहार लगा रही थी। तब उनकी आखिरी सांसे चल रही थी। दरअसल इन भाजपा नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ लघु सचिवालय में धरना दिया जा रहा था।

इस मामले में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि काश भाजपा नेता कुरुक्षेत्र की बेटी की पीड़ा सुन पाते।

दरअसल ममता बनर्जी के खिलाफ धरना दे रहे भाजपा नेता अपनी जिद पर अड़े रहे। जिसकी वजह से मंत्रियों के आ गए बिलखती हुई लड़की की माँ का इलाज नहीं हो पाया।

बताया जाता है कि इलाज ना होने की वजह से पीड़िता ने दम तोड़ दिया। भाजपा नेताओं की एक शर्मनाक हरकत की सोशल मीडिया पर जमकर निंदा हो रही है।

गौरतलब है कि भाजपा शासित के राज्यों में कोरोना संक्रमण के वजह से हालात काफी गंभीर बने हुए हैं। सरकार की लापरवाही की वजह से लोगों की जानें जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here